Asthma ke lakshan

Asthma ke lakshan

  Asthma ke lakshan – अस्थमा के लक्षण –  बीपी शुगर और अस्थमा यानी दमा यह 3 जेनेटिक बीमारियां है। यह तीनों बीमारियां सबसे ज्यादा पानी वाली बीमारियां है। इन तीनों में से कम से कम एक तो बीमारी हर एक फैमिली में पाई तो जाती ही है। इन तीनों में से सबसे कम खतरनाक बीमारी है अस्थमा, क्योंकि अस्थमा से होने वाले सडन डेथ बहुत ही कम पाई जाती है।
Read this post in English

     यह कम खतरनाक जरूर है, लेकिन पेशेंट को बहुत ही ज्यादा तकलीफ अगर कोई बीमारी देती है तो वह अस्थमा ही है, दमा ही है।  पेशेंट रात रात भर सो नहीं पाता, बैठा ही रहता है। उसे बहुत ही तकलीफ होती है। यह औषधि से हमेशा के लिए पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी नहीं है। यह सिर्फ औषधि से कंट्रोल हो सकती है।

        कई लोगों को तो पता भी नहीं होता कि उनको अस्थमा है। वह अस्थमा के लक्षण को दूसरे किसी और के लक्षण समझकर उसे निकलेक्ट कर देते हैं। अस्थमा की औषधि नहीं  लेते। उससे यह बीमारी बढ़ती ही जाती है। इसीलिए अस्थमा के लक्षणों के बारे में आपको पूरी तरह से पता होना चाहिए। तो इसी ब्लॉग में मैं आपको अस्थमा और अस्थमा के लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।

अस्थमा  के लक्षण । asthma ke lakshan ।

1. Dry coughing-ड्राई कफिंग अस्थमा में खांसी बहुत ही ज्यादा आती है। खांसी खासकर रात को जादा आती है। एक्सरसाइज करने के बाद खांसी आती है। ज्यादा हसने के बाद खांसी आती है। बलगम वाली खांसी नहीं होती यह सूखी खांसी होती है।

2. Wheezing-सांस लेते समय या फिर सांस छोड़ते समय सीटी मारने जैसा आवाज आता है। उसे साइंटिफिक भाषा में विजिंग कहते हैं। एयरवेज ऑब्स्ट्रक्शन के वजह से छाती के मसल में सूजन आने की वजह से ऐसा होता है।

3.Breathlessness- ब्रेथलैसनेस, पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ होती है और ठीक से सांस भी नहीं ले पाता। oxygen level, spo2 परसेंटेज एनी ब्लड का ऑक्सीजन परसेंटेज कम हो जाता है 90 से भी कम हो जाता है।

4.chest pain and chest tightness-चेस्ट पेन एंड चेस्ट टाइटनेस, छाती में बार-बार दुखता है। छाती में कोई दबा रहा है ऐसा महसूस होता है। साथ-साथ पीठ में भी दुखता है।

5. Allergic rhinitis-राइनाइटिस एलर्जी राइनाइटिस, यानी एलर्जी की सर्दी खासी। इन पेशेंट में एलर्जी की सर्दी, नाक से पानी आना, छींक आना, बार-बार  तकलीफ होती है। सिर दुखना, गले में किच किच होना, हल्का सा बुखार रहना यह भी लक्षण दिखते है।

Symptoms of severe asthama attack

    अगर सीवियर अटैक आ जाए तो उसे पहचानना सबसे महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसमें पेशेंट की जान को खतरा होता है। इस कंडीशन में पेशेंट को तुरंत ही अस्पताल में एडमिट होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

सीवियर अस्थमा का अटैक कैसे पहचाने?

1. Severe wheezing and crepts-सीवियर व्हीजिंग एंड क्रेप्टस, विजिंग तो मैंने बता दी, क्रिप्ट्स यानी कि,  खराब कागज हम तोड़ कर मरोड़ के फेंक देते हैं तब जैसा आवाज होता है उसे क्रिप्टस कहते हैं। severe asthamal attack अटैक में विजिंग और crepts दोनों भी होते हैं और दोनों टाइम आते हैं। यानी कि सांस लेते समय भी और सांस छोड़ते समय में दोनों टाइम आते हैं।

2.continuous coughing-कंटीन्यूअस कफिंग, खांसी  लगातार आती रहती है। वो रुकने का नाम ही नहीं लेती।

3.increased RR-इनक्रीज्ड respiratory rate, शरीर में ऑक्सीजन की लेवल बहुत ही कम हो जाती है।इसी वजह से पेशेंट को सांस ज्यादा लेनी पड़ती है। उसी वजह से आरआर यानी रेस्पिरेट्री रेट बढ़ता है।

4. Extreem chest tightness- एक्सट्रीम चेस्ट टाइटनेस सांस लेने में इतनी तकलीफ होती है कि गले पर और छाती पर बहुत ही ज्यादा प्रेशर यानी दबाव महसूस होता है।

5. सांस लेने में और छोड़ने में इतनी ज्यादा तकलीफ होती है। पेशेंट ठीक  तरह से बोल भी नहीं पाता। उसके मुंह से शब्द भी नहीं निकलते।  वह वह एक लाइन भी पूरी तरह से नहीं बोल पाता।

6. शरीर का ऑक्सीजन लेवल बहुत ही कम होने की वजह से spo2, 80 से नीचे पहुंच जाता है। चेहरा नीला पड़ने लगता है। skin, चेहरा और नाखून भी नीले पड़ने लगते हैं। यह बहुत ही alarming  sign । है इससे पेशेंट को एडमिट ही करना पड़ता है।

7. Anxiety and irritability-पेशेंट बहुत ही ज्यादा एनसीयस और पैनिक हो जाता है। इरिटेबिलिटी बढ़ती है और छाती में दुखता है।

यह सब सीरियस साइन है अस्थमा के। यह लक्ष्यण अगर दिखाई दे तो पेशेंट को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में एडमिट कीजिए।
Stay fit stay healthy । asthma ke lakshan explained in hindi ।
Dengue fever symptoms 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *