Diabetes ke lakshan

Diabetes ke lakshan

डायबिटीज के लक्षण – diabetes ke lakshan- डायबिटीज से एक महा भयंकर रोग है। डायबिटीज यानी शुगर। डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। क्योंकि शुगर की बीमारी होने के सालों बाद तक भी बीमारी का पता नहीं चलता।

और पता भी कैसे चलता है कि जब आप किसी और कारण से डॉक्टर के पास जाते हो, तब डॉक्टर को अगर लगा कि आपको डायबिटीज होगी, तो वह ब्लड चेक करते हैं।  ब्लड चेक करने पर अचानक से ही पता चलता है कि आपकी शुगर लेवल बढ़ गई है।
Read this post in English

        जब तक आप को पता चलेगा क्या आपकी शुगर लेवल बढ़ गई है , तब तक तो 3 साल बीत जाते हैं। इन सालों में बड़ी हुई शुगर लेवल के कारण आपका हार्ट, किडनी और आंख इन पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इसीलिए शुगर को जल्दी पहचानना  बहुत ही महत्वपूर्ण है। तो डायबिटीज के लक्षण क्या-क्या है अब हम देखेंगे।

डायबिटीज के लक्षण

  1. Frequent urination- यूरिनेशन सबसे पहला और महत्वपूर्ण लक्षण है।  पेशाब को बार-बार जाना पड़ता है। हर एक और डेढ़ घंटे के बाद पेशाब को लगती है। खासकर रात में रात में तो चार से पांच बार पिशाप के लिए उठना  ही पड़ता है।

2. Excessive thirst- प्यास ज्यादा लगती है। पेशाब की वजह से शरीर का पानी कम हो जाता है, इसलिए शरीर ज्यादा पानी मांगता है।

3. Feeling hungry- फीलिंग हंगरी – बार-बार खाने की इच्छा होती है। पेशेंट को बहुत ही ज्यादा भूख लगती है।  शरीर की शुगर लेवल बढ़ी हुई होती है, पर इंसुलिन ना होने की वजह से शरीर की कोशिकाएं इस शुगर को यूज नहीं कर पाती। शरीर में एनर्जी पैदा नहीं होती। इसी वजह से शरीर ज्यादा थक जाता है। एनर्जी पैदा ना होने के कारण शरीर को ज्यादा भूख लगती है।

4. पेशेंट को ज्यादा थकावट महसूस होती है। कुछ काम करने की इच्छा नहीं होती।
Asthma symptoms in hindi

Diabetes ke lakshan 

5. Weight loss- वेट लॉस शरीर की ऊर्जा कम होने की वजह से शरीर फैट को जलाकर ऊर्जा निर्माण करने की कोशिश करता है।  इसमें से शरीर का पूरा फैट बर्न हो जाता है। इसी से शरीर का वजन कम होता है।6. बढ़ी हुई शुगर का आंखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। आंखों का रेटिना, लेंस और ब्लड वेसल्स खराब हो जाते हैं। इसी वजह से धुंधला सा दिखाई देता है।

7. डायबिटीज में जख्म जल्दी नहीं भरता। ब्लड सरकुलेशन पूरी बॉडी में अच्छी तरह से हो नहीं सकता। खासकर पैरों में। इसी वजह से छोटा सा भी जख्म अगर हो जाए तो उसे सूखने के लिए महीनों लग जाते हैं। खासकर पैरों के जख्म जल्दी नहीं भरते। पैरों में अगर जख्म हो जाए तो उसे diabetic foot ulcer डायबिटिक फुट अल्सर कहते हैं।

8. Tingling and numbness- बढ़ी हुई शुगर लेवल nervous system एनी चेतासंस्था पर असर करती है। इससे nerves के ऊपर की परत कम हो जाती है। इसमें हाथ और पैरों में झनझनाहट सी महसूस होती है और वह सुन्न पड़ जाते हैं।

7. फंगल इन्फेक्शन यानी दाद खाज खुजली, डायबिटीज में दाद खाज खुजली होना आम बात है।8. कंधा, मान और जांघों में डार्क पैचेज आ जाते हैं। उसका कलर काला होता है।

      ऊपर मैंने डायबिटीज यानी  शुगर के लक्षण बताइए है।  आप में और आपके परिवार वालों में अगर दिखाई दे तो आप खुद से ही जाकर शुगर टेस्ट करवा ले। या फिर अपनी फैमिली डॉक्टर को दिखा दे।
Stay fit stay healthy ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *