High blood pressure in hindi

High blood pressure in hindi

 Hypertension precautions and treatment 

      High blood pressure in hindi- हाई बीपी के पहले पार्ट में मैंने आपको बीपी क्या है, वह कैसे होता है और उसे पहचाने कैसे;  यानी हाई बीपी के लक्षण कौन से हैं?  इसके बारे में विस्तार से बताया है। इस पार्ट टू part 2 में, मैं आपको आपका bp न बढ़े इसके लिए आपको क्या क्या पथ पालना चाहिए? क्या क्या नहीं करना चाहिए? बिपी हाई का इलाज, क्या नहीं खाना चाहिए? यह बताऊंगा। बीपी की आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट और एलोपैथिक ट्रीटमेंट भी बताऊंगा। ब्लड प्रेशर जड़ से खत्म करने के उपाय बतायें है। 
Read this post in English 

     Precautions (पथ) high blood pressure in hindi

     हाई बीपी में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि खाने में नमक बहुत ही कम रखना। क्योंकि हम इंडियंस के खाने में बहुत ही ज्यादा नमक होता है। ज्यादा ऑइली , स्पाइसी, मसालेदार, घी वाला खाना आपको नहीं खाना चाहिए। ज्यादा तीखा खाना भी आप छोड़ दें। यह सब के सब बहुत ही लिमिट में या फिर कम करें। बहुत ही ज्यादा शुगर वाला मीठा खाना, यानी मिठाइयां, शुगर, जलेबी इ. यह भी आप को एकदम से कम करना होगा।

     बीपी के पेशेंट को मटन, अंडा, चिकन, पूरी तरह से बंद करना चाहिए। नमक और  nonveg मटन, अंडा, चिकन, बंद करना पूरी तरह से, यह सबसे इंपोर्टेंट बात है बीपी कम करने के लिए। आप इसकी बजाय फिश fish खा सकते हैं। लेकिन वह भी कम तेल में ताला हुआ होना चाहिए। अचार, पापड़,  ड्राइड फिश, जिनमें नमक का ज्यादा इस्तेमाल होता है, तेल का ज्यादा इस्तेमाल होता है वह पूरी तरह से बंद करें।

    आपको 45 मिनट तक रोजाना एक्सरसाइज exercise करनी चाहिए। रोज सुबह या फिर शाम को दिन में एक बार तो एक्सरसाइज कीजिए। चलना या फिर फास्ट चलना सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है खासकर 40 के ऊपर के लोगों के लिए। 40 से कम के लोग रनिंग भी कर सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 5 दिन तक व्यायाम करना चाहिए। आप शरीर स्वस्थ रखने के लिए और टेंशन कम करने के लिए प्राणायाम या फिर योग कर सकते हैं।

    बीपी के पेशेंट को नशा पूरी तरह से बंद करना चाहिए। दारू, स्मोकिंग, पान, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू यह सब बंद कर

   हाई बीपी पेशेंट की कुछ गलतफहमियां

   अगर आप में बीपी की बीमारी पाई गई हो, और आपको डॉक्टर ने बीपी की दवाई रोज खाने के लिए दी हो। तो आपको बीपी की गोली रोज खानी होगी। फिर भी कइ सारे मरीज हमको यह पूछते हैं कि क्या बीपी की गोली रोज लेना सही है?  क्या बीपी की गोली की लत लगती है?  या इससे कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता?

        तो मैं आपको बता दूं की बीपी की गोली रोज एक लेनी ही चाहिए, उसकी बिल्कुल ही लत नहीं लगती। तो आप सोचेंगे कि रोज गोली लेना क्यों चाहिए?  क्योंकि बीपी की कौन सी भी गोली ज्यादा से ज्यादा 24 hrs  ही अपना असर दिखाती है। अगर आप दूसरे दिन गोली नहीं लेंगे तो आपका बीपी बढ़ता ही चला जाएगा। और तब तक बढ़ता चला जाएगा जब तक आप बीपी की गोली नहीं लेंगे।

     अगर आपका भी bp बहुत ज्यादा बढ़ता है तो क्या हो सकता है यह मैंने आपको से पहले बता दिया है। तो हमको दो चीजें पूरे ध्यान से करनी चाहिए। पहला-बीपी की गोली कभी भी चुकनी नहीं चाहिए। भूलकर भी चुकनी नहीं चाहिए। दूसरा- महीने में कम से कम एक बार तो क्लीनिक या फिर अस्पताल में जाकर आप अपना बीपी चेक करवा लीजिए। अगर किसी भी गोली का आपको साइड इफेक्ट हो रहा हो तो आपको इसके बारे में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

      ब्लड प्रेशर की गोली  के साइड इफेक्ट्स

     कुछ लोगों को एखाद  गोली सूट नहीं करती, तो उनमें क्या लक्षण दिखाई देते हैं?  लक्षण है- चक्कर आना, घबराहट सी महसूस होना, सिर दुखना। तो आपको डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा।  डॉक्टर आपको दूसरे प्रकार की बीपी की गोलियां लिख कर देंगे।

      High bp treatment । बीपी हाई का इलाज। 

  आयुर्वेदिक दवाई-  आपको अगर माइल्ड हाइपरटेंशन हो यानी ऊपर का 180 से नीचे और नीचे का 100 से नीचे। तो आपको 1. टेबलेट अबाना T. ABANA टू टैबलेट्स थ्री टाइम्स ए डे,  दिन में 2 गोलियां 2 बार।   और पुनर्नवासव PUNARNAVASAVA LIQ. चार चम्मच चार चम्मच पानी में मिलाकर सुबह और शाम को लेना है।

2.  Very high BP हाई बीपी के लिए यानी ऊपर का 180 से ऊपर और नीचे का 100 से ऊपर हो, तो आपको ऊपर के दो औषधि  के साथ आपको सर्पगंधा वटी sarpagandha vari टू टैबलेट्स थ्री टाइम्स ए डे लेना चाहिए, 2 गोलियां दिन में 2 बार।

    इनमें मॉडर्न allopathy की भी कई गोलियां दी जाती है, जैसे कि t. Amlip5, t.amlip at, t.telmikind-h इत्यादि लेकिन यह सब गोलिया आपको अपने फैमिली डॉक्टर के सलाह से ही लेनी चाहिए। high blood pressure in hindi explained in detail.
Read more- jaundice symptoms 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *